गाज़ियाबाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व डीसीपी यातायात के नवीन कार्यालय का शुभारम्भ

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात राज करन नैय्यर तथा पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। नव स्थापित कार्यालय से कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कार्यालय जनसुनवाई, यातायात नियंत्रण एवं समन्वय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल से आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें