Search
Close this search box.

दिल्ली विस्फोट के बाद गाज़ियाबाद में सुरक्षा अलर्ट, DCP ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। गाज़ियाबाद पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए अपने जोन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और रैपिड ट्रेन स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के तहत पार्किंग स्थलों पर खड़े पुराने व बिना नंबर प्लेट के वाहनों की गहन जांच की गई। संदिग्ध वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया और उनके स्वामियों को बुलाकर कागजातों की जांच की जा रही हैं। डीसीपी तिवारी ने मंगलवार को मुरादनगर, मोदीनगर और भीकनपुर रैपिड ट्रेन डिपो सहित आदि जगहओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उनके साथ एसीपी ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम आदि भी मौजूद रही। डीसीपी ग्रामीण ने कहा कि, “दिल्ली में हुई घटना के बाद गाज़ियाबाद में सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त के आदेश अनुसार हर जोन में चेकिंग बढ़ाई गई हैं और सभी अधिकारी फील्ड में सक्रिय हैं।” वहीं, गाज़ियाबाद पुलिस ने लोगों से भी अपील की हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!