||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में साइबर अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। टीम ने APK फाइल डाउनलोड करवाकर ऑनलाइन गेमिंग और स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, गिरफ्तारी थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव होटल बजरिया और ARENA FITNESS GYM के पास से एक नवंबर की रात करीब 2:35 बजे की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और ₹50,000 नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे भारतभर में फर्जी निवेश एप (APK फाइल) डाउनलोड करवाकर लोगों को ऑनलाइन गेमिंग व स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त भास्कर उपाध्याय ARENA FITNESS GYM का संचालक हैं, जिसने, अपने SBI खाते में पिछले 15 दिनों में करीब ₹8 करोड़ की साइबर फ्रॉड राशि जमा की थी। एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज 34 साइबर शिकायतों का संबंध इस गैंग से पाया गया हैं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि से केस दर्ज हैं। अभियुक्त यह भी स्वीकार चुके हैं कि वे ठगी की रकम को USDT डॉलर (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिए आपस में बाँट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान भास्कर उपाध्याय, पुत्र सुरेन्द्र उपाध्याय, निवासी प्रकाश विहार, लाल कुआं, थाना वेवसिटी, गाज़ियाबाद, दूसरे की मोहसीन अहमद, पुत्र मुख्तयार अहमद, निवासी मौजपुर, थाना जाफराबाद दिल्ली, तीसरे की गौरव मिश्रा, निवासी एमकेएम अपार्टमेंट, सेक्टर-106, नोएडा और चौथे की उस्मान अहमद, निवासी गैर दरिया खान, नगर कोतवाली, जनपद रामपुर के रूप में हुई हैं। जिनके पास से चार मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के) और ₹50,000 नकद बरामद हुए हैं।
अभियुक्तों पर दर्ज धाराएँ
सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पर मु.अ.सं. 230/25, धारा 318(4)/3(5) BNS व 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









