Search
Close this search box.

छोटे भाई ने भी लगाए बड़े भाई पर रास्ते को लेकर गंभीर आरोप, प्रशासन की भूमिका पर भी उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर नगर पालिका क्षेत्र में दो सगे भाइयों — वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व वाइस चेयरमैन नगर पालिका परिषद भूरे चौधरी तथा उनके छोटे भाई फिरोज़ चौधरी — के बीच विवाद गहराता जा रहा हैं। जहां, भूरे चौधरी ने अपने भाई पर 60 साल पुराने मंदिर मार्ग को जबरन बंद करने का आरोप लगाया था, वहीं अब फिरोज़ चौधरी ने भी अपने बड़े भाई भूरे चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिरोज़ चौधरी का कहना हैं कि उनका भाई भूरे चौधरी प्रॉपर्टी डीलरों से मिलीभगत कर इस रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी भूरे चौधरी से मिली हुई हैं, जिसके चलते उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। फिरोज़ चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कई अधिकारियों से की हैं, लेकिन अब तक किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। फिरोज़ चौधरी का कहना हैं कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन बिना दस्तावेज़ों की गहराई से जांच किए ही तुरंत फैसला लेकर चले जाते हैं। चूंकि यह मामला जमीन और पुराने कागज़ों से जुड़ा हुआ हैं, इसलिए अधिकारी भी तुरंत सटीक निर्णय नहीं कर पाते। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की हैं कि एक निष्पक्ष टीम गठित की जाए, जो दोनों भाइयों के सभी कागजातों की वेरीफिकेशन (जांच) करे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। फिरोज़ चौधरी ने कहा कि “मैं केवल इतना चाहता हूं कि सच्चाई सामने आए — जिसके कागज़ और अधिकार सही हैं, उसी के पक्ष में फैसला होना चाहिए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष और कुछ अधिकारी भूरे चौधरी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा हैं। फिरोज़ चौधरी ने कहा कि “यह लड़ाई सच और झूठ की हैं, राजनीति की नहीं। अधिकारी निष्पक्ष जांच कर लेंगे, तो सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी।” स्थानीय लोगों का कहना हैं कि दोनों भाई वर्षों से नगर में प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन अब उनके विवाद से पूरा इलाका प्रभावित हो रहा हैं। लोगों में यह भी चर्चा हैं कि “आज नहीं तो कल दोनों भाई फिर एक हो जाएंगे, पर जो इनके बीच बोलेगा, वह बुरा बन जाएगा।” अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या इस विवादित रास्ते पर स्थायी समाधान निकल पाता हैं या नहीं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!