![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया हैं।
घटना का विवरण
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस टीम डीएवी कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोहिया पार्क की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
आपको बता दें कि पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंदर बली पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम बली, तहसील बागपत, थाना बागपत और दूसरे की कल्लू उर्फ कृष्ण पुत्र मेहरचन्द, निवासी ग्राम शरीफावाबाद राजपुर, पोस्ट फरूखनगर, तहसील लोनी, थाना टीलामोड गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं, जिनके पास से एक पिस्टल, 4 कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 तमंचा और 1 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जोगिंदर बली पर गाज़ियाबाद, बागपत व अन्य जिलों में लूट, स्नैचिंग, चोरी सहित 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं कल्लू उर्फ कृष्ण 2 आपराधिक मुकदमों में नामजद हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









