Search
Close this search box.

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, देहरादून से ट्रेस हुई लोकेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और आरोपी को शरण देने का था आरोप

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कथित जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी को गिरफ्तार किया हैं। उस पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और मुख्य आरोपी को शरण देने का गंभीर आरोप हैं।

मामला कैसे शुरू हुआ

दरअसल, 7 अगस्त को मोदीनगर की एक एलएलबी छात्रा ने तथाकथित हिंदू युवा वाहिनी मुरादनगर नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप हैं कि प्रजापति ने एक सोसायटी के फ्लैट में छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

आयुष त्यागी पर आरोप

पुलिस के मुताबिक, आयुष त्यागी ने पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया और उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए। इतना ही नहीं, उसने आरोपी को छिपाने में भी मदद की। पुलिस ने तीन दिन पहले उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह बाइक पर फरार हो गया था।

एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि आयुष त्यागी पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उस पर जान से मारने की धमकी देने और मुख्य आरोपी को शरण देने का आरोप भी हैं। शुक्रवार को देहरादून से लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने उसे गांव भिक्कनपुर के जंगल से गिरफ्तार किया हैं।

बढ़ा तनाव, समर्थकों का जमावड़ा

आयुष त्यागी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उसके दर्जनों समर्थक दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कार्यालय पर जुट गए। हंगामे की आशंका को देखते हुए मुरादनगर थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं।

अब तक की कार्रवाई

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी सुशील प्रजापति हाल ही में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका हैं। उसे पनाह देने के आरोप में दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया हैं। साथ ही इस मामले की कवरेज करने वाले स्थानीय यूट्यूबर/पत्रकारों को अब शब्द कहने वाले व धमकी देने और मामले को प्रभावित करने वाले इनके एक सहयोगी को भी जेल भेजा जा चुका हैं। लिहाजा, अब पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के कथित जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी को भी गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि जो भी मामले में हस्तक्षेप कर पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा, या” पुलिस की कार्य प्रणाली में हस्तक्षेप करेगा उसे भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!