||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। दुष्कर्म पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने, धमकाने और आरोपी को छिपाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा की तलाश में दबिश दी। बताया जा रहा हैं कि पुलिस के आने की भनक लगते ही वह घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।
दुष्कर्म मामले की पृष्ठभूमि
दरअसल, 7 अगस्त को मोदीनगर निवासी एलएलबी की छात्रा ने तथाकथित हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। 11 अगस्त को डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने सुशील प्रजापति पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में 16 अगस्त को रोहताश उर्फ बबली और 18 अगस्त को प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं, जिन पर सुशील प्रजापति को पनाह देने का आरोप हैं।
3 थानों की पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
आपको बता दें कि बुधवार शाम करीब 4 बजे निवाड़ी, मसूरी और मुरादनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम आयुष त्यागी काकड़ा के मुरादनगर स्थित घर पर पहुंची। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान चलाया। उसकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी मिली, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।
आयुष त्यागी ने दी सफाई
आयुष त्यागी काकड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि, “मेरा दुष्कर्म आरोपी से कोई वास्ता नहीं है। जिसने गलत किया हैं, हम उसके साथ न पहले थे और न अब हैं। जिसने जैसा किया हैं, वह खुद उसका नतीजा भुगतेगा।”
पुलिस का बयान
एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, सोशल मीडिया पर पीड़िता का फोटो वायरल करने और धमकी देने के मामले में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं। लिहाजा, विवेचना में आयुष त्यागी काकड़ा का नाम सामने आया हैं, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं” जल्द ही वह पुलिस की रफ्ता में होगा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









