

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, बुधवार सुबह थाना साहिबाबाद पुलिस टीम सिटी फॉरेस्ट से नाग द्वार चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय वे भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को अपना नाम अमन पुत्र ओमवीर, निवासी 30 फूटा रोड थाना नंदग्राम, गाज़ियाबाद बताया हैं।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद मोटर साइकिल उसने दिल्ली से चोरी की थी। इसी बाइक से वह अपने साथी शिवम निवासी दिल्ली के साथ मोबाइल स्नैचिंग करता था। वहीं, दोनों आरोपी छीनें गए मोबाइल फोन राह चलते अंजान व्यक्तियों को बेच देते थे। पूछताछ में कई वारदातों को कबूल किया गया हैं।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के तहत, गिरफ्तार आरोपी अमन पर गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









