||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर जोन/मुख्यालय, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद धवल जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में व्यापार मण्डल एवं व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली भी उपस्थित रहे। इस मौके पर व्यापारी बन्धुओं ने अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन सहित अन्य समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों व समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही एवं समाधान का आश्वासन दिया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 426









