

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सोमवार को आलोक प्रियदर्शी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना विजयनगर व थाना वेव सिटी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्रमशः थाना विजयनगर क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी तथा थाना वेव सिटी क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल के साथ बैंक, एटीएम एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की सघन चेकिंग कराई। अपर पुलिस आयुक्त ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जाए और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि रहे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









