
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की थाना लोनी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल, 6 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, थाना लोनी पुलिस की टीम गढी सबलू रोड समाधि के पास चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति राशिद अली गेट की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक तेजी से मोड़कर गढ़ी सबलू गांव की ओर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके से दबोच लिया। जिनकी पहचान दिलशाद पुत्र सलीम, और दूसरे की मुरसलीन उर्फ छोटन पुत्र अजीज, निवासी थाना लोनी के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलाह, तमंचा-कारतूस, लोहे की नौकरी राॅड, रस्सी, छुरे (गोकशी के उपकरण) सहित घटना में इस्तेमाल चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।
पेशेवर अपराधी निकले दोनों आरोपी
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे पेशेवर चोर हैं और गौकशी व गांजा तस्करी भी करते हैं। बाइक उन्होंने दिल्ली से करीब तीन महीने पहले चुराई थी। पुलिस को देखकर भागने लगे और पकड़ में आने पर फायरिंग की।
अपराधिक इतिहास भी खुला
पुलिस के तहत, मुरसलीन उर्फ छोटन के खिलाफ हत्या, NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 4 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दिलशाद के खिलाफ भी धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सतर्कता से टली बड़ी घटना
पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी हैं और इनके नेटवर्क की जांच भी तेज कर दी गई हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









