Search
Close this search box.

मुरादनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 20 चोरी के मोबाइल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही हैं।

गिरफ्तारी का विवरण:

आपको बता दें कि शनिवार को मुरादनगर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन से ओएफएम की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी, तभी झाड़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों की पहचान आदित्य पुत्र सूरजपाल और आकाश पुत्र अनिल निवासी गांव धैदा के रूप में हुई, दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष हैं।

बरामदगी:

पुलिस ने दोनों के पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें ये बाजार व राह चलते लोगो को बेचने की फिराक में थे।

पूछताछ में खुलासे:

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ये मोबाइल फोन गाज़ियाबाद, साहिबाबाद और मधुबन बाबूधाम क्षेत्रों से चोरी किए थे। दोनों पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और फिर से इसी इरादे से निकले थे।

आपराधिक इतिहास: बता दें कि आरोपी आदित्य के खिलाफ गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में 6 मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं आरोपी आकाश के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही हैं।

पंजीकृत मुकदमा:

एसीपी के मुताबिक, इस मामले में थाना मुरादनगर पर धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!