Search
Close this search box.

कांवड़ यात्रा 2025: भारी वाहनों पर 11 से 25 जुलाई तक गाज़ियाबाद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा 2025 को सुचारु, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 जुलाई रात 10 बजे से 25 जुलाई तक भारी वाहनों (ट्रक, बस, ट्रौला, ट्रैक्टर आदि) के आवागमन को लेकर विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया हैं।

मुख्य बिंदु:

दिल्ली से गाज़ियाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:

लोनी गॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी व आनंद विहार बॉर्डर से आने वाले भारी वाहन गाज़ियाबाद में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हरिद्वार, मुरादाबाद, अमरोहा, लखनऊ जैसे गंतव्य वाले वाहन पौधरी चरण सिंह मार्ग (रूट-56) होते हुए यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) से प्रवेश कर NH-09 के जरिए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ेंगे।

बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहन
ट्रोनिका सिटी-सोनिया विहार मार्ग से दिल्ली जाएंगे।

लोनी बॉर्डर से कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

हापुड़/बुलन्दशहर से आने वाले वाहन:

डासना पुल/लाल कुआं/आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से गाजियाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन NH-09 का उपयोग करें।

संतोष मेडिकल कट से नई लिंक रोड पर मेरठ तिराहा तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित।

गौर ग्रीन, खोडा, कालापत्थर, सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता के रास्ते इन्द्रापुरम में भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।

NH-34, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से कुंडली/पलवल से आने वाले वाहन NH-34 की ओर नहीं मुड़ सकेंगे।

हापुड़/भोजपुर से मोदीनगर की ओर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित।

सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद स्टेशन कट व जीटी रोड की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक।

ट्रांसपोर्ट यूनियनों संग बैठक

डायवर्जन व्यवस्था के सुचारु पालन को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा परमजीत हॉल, पुलिस लाइन गाज़ियाबाद में ट्रांसपोर्ट यूनियन पदाधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, यातायात निरीक्षक एवं समस्त यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण सूचना:

• आवश्यक वस्तुओं के परिवहन हेतु विशेष अनुमति दी जा सकती हैं। • कांवड़ियों की संख्या के अनुसार डायवर्जन प्लान में कभी भी संशोधन किया जा सकता हैं। • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता हैं।

📞 ट्रैफिक कंट्रोल व जरूरी हेल्पलाइन नंबर:

नियंत्रण कक्ष CUG नंबरनगर नियंत्रण कक्ष 9643208942 ग्रामीण नियंत्रण कक्ष 8929436700 ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष 9643204440 ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष 9643322904

🚓 यातायात निरीक्षक क्षेत्रवार संपर्क:

क्षेत्र मोबाइल नंबर दिल्ली-मेरठ एक्स प्रेसवे/ शहर 7398000808 मुरादनगर / मोदीनगर 9058505770 मोहननगर / तुलसी निकेतन / सीमापुरी 8787066787 मेरठ रोड / शहर 8707676770 यूपी गेट / इंद्रापुरम 7007847097 लोनी / ट्रोनिका सिटी / अंकुर विहार 9219005151

अधिक जानकारी व ताज़ा अपडेट हेतु:🚦 ट्रैफिक पुलिस ट्विटर हैंडल: @Gzbtrafficpol

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!