Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्ती, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस नीति को साकार करते हुए एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई हैं। फीडबैक सेल और कमांड एंड कंट्रोल रूम पर प्राप्त नागरिक प्रतिक्रियाओं व सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुल 7 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई हैं। गाज़ियाबाद पुलिस ने नागरिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने हेतु फीडबैक तंत्र को प्रभावी रूप से लागू किया हैं, जिसके तहत नागरिकों से लगातार पुलिस सेवा की गुणवत्ता पर प्रतिक्रिया ली जा रही हैं।

फीडबैक पर कार्रवाई – ट्रांस हिंडन व ग्रामीण जोन में 4 कर्मी निलंबित

दरअसल, 2 जुलाई एवं 3 जुलाई 2025 को फीडबैक सेल पर प्राप्त नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के आधार पर निम्न 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया:

• मुख्य आरक्षी प्रवीन कुमार – थाना इंदिरापुरम
• आरक्षी सौरभ बघेल – थाना इंदिरापुरम
• आरक्षी अमित कुमार – थाना इंदिरापुरम
• आरक्षी पूरण सिंह – थाना मसूरी

इनके खिलाफ नागरिकों द्वारा अनुचित व्यवहार और पुलिस सेवा में लापरवाही की शिकायतें दर्ज की गई थीं।

वायरल वीडियो पर तत्काल कार्रवाई – पीआरवी स्टाफ पर कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर थाना मसूरी क्षेत्र में संचालित पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) में नियुक्त निम्न 3 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई की गई:

• मुख्य आरक्षी मोहम्मद नाजिम
• आरक्षी कुंदन
• आरक्षी चालक विश्वेन्द्र सिंह

इनके विरुद्ध प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर तत्काल निलंबन का निर्णय लिया गया।

✅ गाज़ियाबाद पुलिस की प्रतिबद्धता

गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि भ्रष्टाचार या लापरवाही के किसी भी मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस आयुक्तालय ने यह भी कहा कि,
हम नागरिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनता के प्रति जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!