Search
Close this search box.

मोदीनगर पुलिस का खुलासा: नाबालिग को ब्लैकमेल कर घर से गहने मंगवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व आभूषण बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस ने नाबालिग से ब्लैकमेलिंग कर घर से सोने के गहने और नगदी हड़पने की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने और नगद रुपये भी बरामद किए हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, 2 जुलाई 2025 को वादी गोविन्द कुमार शर्मा निवासी वार्डर लाइन, मोदीनगर ने थाने पर सूचना दी कि उनके 14 वर्षीय भतीजे को तीन युवकों ने आईफोन का लालच देकर फंसाया और बाद में डरा धमका कर उसके माध्यम से घर से 4 सोने के कंगन, अंगूठी, झुमके, नाक की लॉग जैसे कीमती जेवरात और नगदी मंगा लिए। इस संबंध में थाना मोदीनगर पर मुकदमा संख्या 366/25 धारा 308(5), 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गिरफ्तारी:

एसीपी के मुताबिक, इसी दौरान 3 जुलाई 2025 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों शैलेश उर्फ मोनू उर्फ मन्नू पुत्र अजीत निवासी भोजपुर, गाज़ियाबाद (उम्र 26 वर्ष) और दिव्यम पुत्र महेश निवासी ग्राम फजलगढ़, थाना भोजपुर, गाज़ियाबाद (उम्र 18 वर्ष) को हापुड़ रोड से गढ़ी गदाना मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस को 4 पीली धातु के कड़े म, 1 जोड़ी कान के झुमके, 1 नाक की लॉग और ₹12,000 नगद बरामद हुए हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:

पुलिस के तहत, पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने पहले नाबालिग से दोस्ती की और आईफोन देने के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। फिर डराने-धमकाने लगे कि वह यह बात किसी को न बताए। नतीजतन, किशोर से बार-बार कीमती गहने और नगदी मंगवाई गई। बरामद जेवरात में से कुछ सामान फजलगढ़ के सुनार अभिषेक को ₹53,000 में बेच दिया गया था, जबकि बाकी अरनव के पास हैं। वहीं इसे मामले में वांछित अभियुक्त अरनव पुत्र अनिल निवासी आलोक पार्क, मोदीनगर और अभिषेक (सुनार), निवासी ग्राम फजलगढ़ फरार बताए जा रहे हैं।

अपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोदीनगर में एक मुकदमा दर्ज है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

कार्यवाही:

थाना मोदीनगर पुलिस टीम की तत्परता से इस संगीन मामले का खुलासा संभव हो पाया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी हैं। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट का यह त्वरित एक्शन आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश देता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!