
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी जेल थाना मसूरी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रियदर्शी ने चौकी में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, आमजन से संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, स्टाफ की उपस्थिति तथा थाना क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखने हेतु निर्देश जारी किए। पुलिस प्रशासन का यह निरीक्षण अभियान कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









