

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त द्वारा रविवार को लोहिया नगर स्थित क्राइम ब्रांच, महिला थाना एवं परिवार परामर्श केन्द्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, जनसुविधाएं एवं रिकॉर्ड व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान निरीक्षण किए गए विभाग:
• क्राइम ब्रांच कार्यालय
• महिला थाना
• सीसीटीएनएस कार्यालय
• महिला हेल्प डेस्क
• परिवार परामर्श केन्द्र
• अभिलेख कक्ष व दस्तावेज व्यवस्था
पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:
• कार्यालय, थाना परिसर एवं बैरिकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।
• आगंतुकों के लिए वेटिंग एरिया, पीने के पानी एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।
• थाना/शाखा में लगे सभी CCTV कैमरे क्रियाशील हों और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए।
• पानी व लाइट की उचित व्यवस्था बनी रहे।
• डाक कार्यालय, मालखाना एवं सीसीटीएनएस कार्यालय में अभियोगों से संबंधित दस्तावेजों व उपकरणों का व्यवस्थित रख-रखाव हो।
• सभी अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट किया जाए।
• परिवार परामर्श केन्द्र में पारिवारिक विवादों पर भावनात्मक सहयोग के साथ परामर्शदाताओं के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने का प्रयास किया जाए।
इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगंतुकों व शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुभाषी व संवेदनशील व्यवहार रखने व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा इस प्रकार का सतत निरीक्षण एवं मार्गदर्शन, पुलिसिंग को अधिक प्रभावशाली और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक अहम कदम हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









