Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित हुआ विशेष योग शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया गया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने स्वयं अधिकारियों, कर्मचारियों और जे०टी०सी० में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ योगाभ्यास किया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for One Earth, One Health” रखी गई, जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य को एकसाथ प्रोत्साहित करना हैं। योग सत्र का नेतृत्व करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा, “योग सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक शांति और तनाव नियंत्रण का भी एक प्रभावी माध्यम हैं। पुलिस बल जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्षेत्र में योग को जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक हैं।” उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन और प्राणायाम जैसे योगासनों का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें दैनिक जीवन में सरलता से शामिल करने की विधियां साझा कीं।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल पुलिस विभाग ने योग दिवस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा भी दी। पुलिस आयुक्त महोदय ने नागरिकों से भी योग को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि, “योग एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका हैं, जो व्यक्ति, समाज और पर्यावरण — तीनों को एक साथ सशक्त करता हैं।” यह योग शिविर न केवल एक सामूहिक अभ्यास था, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!