चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी की बाइक बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस को शनिवार को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। नया बस अड्डा क्षेत्र स्थित विजयनगर फ्लाईओवर कट चौकी के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, अभियुक्त बाइक से साईं उपवन की ओर से आ रहा था। रुकने का इशारा करने पर वह कच्चे रास्ते से भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र लीलू कश्यप (उम्र 35 वर्ष), निवासी शंकर विहार, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल के खिलाफ गाज़ियाबाद, नोएडा और जीआरपी गाज़ियाबाद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस, चोरी की एक यामाहा मोटरसाइकिल (दिल्ली से चोरी) और ₹3100/- नकद बरामद हुए हैं। लिहाजा, घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें