||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटर साइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोटर साइकिलों में से दो के संबंध में थाना मोदीनगर और एक के संबंध में थाना निवाड़ी में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक अन्य मोटर साइकिल के संबंध में पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार 4 अक्टूबर 2026 को थाना मोदीनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज पुत्र प्रेमराज (26 वर्ष), निवासी इन्द्रापुरी, चूना भट्टी के पास, मोदीनगर; दूसरे की ध्रुव त्यागी पुत्र राजेश (18 वर्ष), निवासी ग्राम डिडौली, थाना मुरादनगर; तथा तीसरे की दीपक उर्फ दीपेन्द्र पुत्र पुष्पेन्द्र (21 वर्ष), निवासी त्रिमूर्ति विहार, जलालपुर रोड, थाना मुरादनगर के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में सामने आया वाहन चोरी का नेटवर्क
एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटर साइकिलों को उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी कर छिपाकर रखा था और उन्हें बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस चेकिंग में पकड़े गए।
दो साथी अभी वांछित
पुलिस के मुताबिक, वाहन चोरी के इस गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पहचान राज उर्फ राजेश निवासी मुरादनगर तथा अजगर उर्फ रोहित निवासी डिकोली, बागपत के रूप में हुई हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं।
चार चोरी की मोटर साइकिल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल चार चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की हैं। इनमें दो मोटर साइकिलों के संबंध में थाना मोदीनगर में चोरी के दो अभियोग, जबकि एक मोटर साइकिल के संबंध में थाना निवाड़ी में चोरी का अभियोग दर्ज हैं। चौथी मोटर साइकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही हैं।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
बरामदगी के संबंध में थाना मोदीनगर पर धारा 303(2)/317 (2)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India