Search
Close this search box.

पुलिस कमिश्नर ने यातायात व्यवस्था को लेकर की अहम बैठक, अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स में आज एक अहम गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता स्वयं पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने की, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), सभी यातायात निरीक्षक और उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने कई महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए: 

• अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

अब सरकारी मार्ग या सार्वजनिक स्थानों पर ठेला, ई-रिक्शा या दुकानों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में यातायात पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत चालान भरकर, संबंधित स्थान की फोटोग्राफी कर विधिक कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (न्यायालय) को भेजेगी।

• चालान की प्रक्रिया में बदलाव

यातायात पुलिस में कार्यरत मुख्य आरक्षियों द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया हैं। अब ये कार्य केवल निरीक्षक और उपनिरीक्षक की निगरानी में किया जाएगा। मुख्य आरक्षी, आरक्षी, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों को यातायात संचालन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया हैं।

• आयोजन की पूर्व सूचना अनिवार्य

गाज़ियाबाद में स्थित सभी होटल, बैंक्वेट हॉल आदि में किसी भी बड़े आयोजन (जैसे शादी, भंडारा आदि) की सूचना आयोजन से पहले अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), गाज़ियाबाद की ई-मेल आईडी adcp-traffic.gz@up.gov.in पर भेजनी अनिवार्य होगी। इस मुद्दे पर शीघ्र ही एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

इस गोष्ठी के माध्यम से गाज़ियाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया हैं कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर को जाम मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी स्तरों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!