लोनी में नकबजनी का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल गिरफ्तार, ₹50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी की घटना में शामिल आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल तथा नकबजनी की घटना में चोरी किए गए करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।

ताला तोड़कर घर में की गई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार 20 अगस्त 2026 को वादी द्वारा थाना लोनी में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोर ने रात के समय उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर थाना लोनी में तत्काल धारा 305ए/ 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 को पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

थाना लोनी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना में शामिल अभियुक्त सचिन पुत्र राजू, निवासी डबल टंकी के पास रूपनगर, लोनी, गाज़ियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे में मौजूद अवैध तमंचा, खोखा कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल तथा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।

दिन में रेकी और रात में वारदात

एसीपी लोनी रामकिशन राना ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन के समय घूम-फिरकर मकानों की रेकी करता था और रात के समय मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी ने 20 अगस्त की रात गिरि मार्केट, लोनी स्थित एक मकान में ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की हैं।

करीब ₹50 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकबजनी की घटना में चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये हैं, बरामद किए हैं। इसके अलावा एक चोरी की मोटर साइकिल, एक तमंचा, खोखा और कारतूस भी बरामद किया गया हैं।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सचिन के खिलाफ कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नकबजनी, चोरी, चोरी का माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही हैं। थाना लोनी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना लोनी पुलिस टीम की भूमिका रही।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें