
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन स्कूटी सवार युवक रुकने के बजाय वापस भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में हुई हैं। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम समीर बताया हैं। पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद रंग की स्कूटी, एक तमंचा तथा खोखा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई हैं। उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। वहीं, फरार अभियुक्त समीर की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








