शालीमार गार्डन पुलिस की मुठभेड़ में हत्या के मुकदमे का वांछित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त समीर उर्फ गुड्डु को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू, अवैध तमंचा, कारतूस-खोखा तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस घटना में मुश्ताक (23 वर्ष), निवासी विक्रम एन्क्लेव को समीर उर्फ गुड्डु ने कथित रूप से चाकू मार दिया था। घायल मुश्ताक की इलाज के दौरान राजीव गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दें रही थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर DAV कट के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वजीराबाद रोड, DLF की ओर से KTM मोटर साइकिल पर आते एक संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में कूड़े के ढेर से टकराकर मोटर साइकिल गिर गई। पुलिस का दावा हैं कि इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए MMG अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस-खोखा और कमर में छिपाकर रखा गया चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने चाकू को हत्या की घटना में इस्तेमाल करना बताया। इसके अलावा उसकी जेब से ₹700 और तंबाकू का पैकेट भी मिला।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें