विजयनगर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे 2 वांछित गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में पुलिस और वांछित अभियुक्तों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात्रि को थाना विजयनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 446/2026 में वांछित अभियुक्त फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर (कार्यवाहक) जियाउद्दीन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उक्त वांछित अभियुक्त दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना विजयनगर पुलिस ने तत्काल सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम को मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त अमन के पैर में गोली लग गई। वहीं, दूसरे अभियुक्त अरुण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल, दो तमंचे, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किये हैं। वहीं, घायल अभियुक्त अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें