अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर ने सुनीं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे विभिन्न व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरन नैय्यर द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का प्रमुख उद्देश्य आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हैं। शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए पीड़ित एवं शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम हो सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें