डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार के कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण को अवगत कराया गया। डीसीपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए और फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। पुलिस का दायित्व हैं कि आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित किया जाए। डीसीपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित एवं शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी पुलिसिंग एवं बेहतर जनसेवा के उद्देश्य से लगातार जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा रहा हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें