ग्रामीण जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 315 गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद, करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति स्वामियों को लौटाई

SHARE:

CEIR पोर्टल, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन किए रिकवर

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी एवं गुम होने की घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की हैं। ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों एवं साइबर/सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की सहायता से विभिन्न कंपनियों के कुल 315 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की पहचान एवं सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया।

CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों पर मोबाइल फोन चोरी होने अथवा खो जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज किया गया था। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए ग्रामीण जोन साइबर टीम एवं संबंधित थानों की पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी स्तर पर निगरानी की गई। पुलिस टीमों ने मोबाइल फोन की लोकेशन, तकनीकी विवरण एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके साथ ही सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट की मदद से अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों का किया गया गहन विश्लेषण

मोबाइल फोन बरामद करने के लिए संबंधित थानों की पुलिस एवं साइबर/सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया गया। मोबाइल फोन से संबंधित उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर उनके वर्तमान उपयोग एवं लोकेशन की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीमों के लगातार प्रयास के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के 315 मोबाइल फोन रिकवर किए गए। बरामद मोबाइल फोन की पहचान उनके वास्तविक स्वामियों से कराई गई और आवश्यक सत्यापन के उपरांत उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने जताया पुलिस का आभार

लंबे समय से खोए अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस एवं संबंधित साइबर/सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पीड़ितों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली, बल्कि मोबाइल चोरी एवं गुमशुदगी की शिकायतों के निस्तारण में तकनीकी पुलिसिंग की प्रभावशीलता भी सामने आई हैं।

थानावार मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण

ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन का विवरण निम्न प्रकार हैं—

क्रम संख्या थाना बरामद मोबाइल

(1) थाना लोनी- 22, (2) थाना ट्रोनिका सिटी- 30 (3) थाना अंकुर विहार- 27, (4) थाना लोनी बॉर्डर- 44 (5) थाना मसूरी- 59 (6) थाना मुरादनगर- 35, (7) थाना मोदीनगर- 47 (8) थाना निवाड़ी- 23, (9) थाना भोजपुर- 28, कुल ग्रामीण जोन में 315 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

मसूरी पुलिस ने सबसे अधिक मोबाइल किए बरामद

थानावार आंकड़ों पर नजर डालें तो थाना मसूरी पुलिस ने सर्वाधिक 59 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके बाद थाना मोदीनगर ने 47, थाना लोनी बॉर्डर ने 44, थाना मुरादनगर ने 35 तथा थाना ट्रोनिका सिटी ने 30 मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं, थाना भोजपुर द्वारा 28, थाना अंकुर विहार द्वारा 27, थाना निवाड़ी द्वारा 23 और थाना लोनी द्वारा 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

साइबर एवं सर्विलांस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में ग्रामीण जोन की साइबर एवं सर्विलांस टीम के साथ-साथ संबंधित थानों की पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण, सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा लगातार तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, जिससे चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ-साथ पीड़ितों की शिकायतों का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया हैं कि तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग के बेहतर समन्वय से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की जा सकती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें