

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जिले में पुलिसिंग को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया हैं। शुक्रवार रात पुलिस लाइन्स के परमजीत हॉल में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड ने साफ कर दिया कि अब लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी। कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में कमिश्नर ने 14 महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए और पुलिस बल को जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।
मुरादनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने कमिश्नर की मंशा को ज़मीन पर उतारने के लिए तुरंत मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने शनिवार को थाना स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कमिश्नर द्वारा दिए गए 27 बिंदुओं को अपनी कार्यशैली में शामिल करना अनिवार्य हैं। चौकी प्रभारियों से लेकर सिपाही तक-हर स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने दो टूक कहा, “अब कोई बहाना नहीं चलेगा। जो ड्यूटी में कोताही करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय हैं।” इस निर्देश के बाद अब मुरादनगर समेत पूरे गाज़ियाबाद में पुलिस की कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। जनता को समय पर सेवा और शिकायतों का त्वरित समाधान देना ही प्राथमिकता होगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









