
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें, 5 संदिग्ध मोबाइल फोन और 2 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुन्दर निवासी करावल नगर, दिल्ली, दूसरे की किशन, रंजीत उर्फ हउवा और चौथे की विनीत उर्फ कटप्पा निवासी पाण्डेय रामपार्क, गाज़ियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर इन सभी आरोपियों को रामपार्क चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर में रैकी कर पहले से प्लानिंग के तहत मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी करते थे। फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश करते थे। चोरी किए गए वाहनों को झाड़ियों में छिपाकर मौका देखकर दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेच देते थे।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद वाहनों में एक बाइक थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र और तीन बाइक दिल्ली से चोरी की गई थीं। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 317(2)/317(5)/345(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









