Search
Close this search box.

साहिबाबाद में चाकू से जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला 5 अप्रैल 2025 की रात का है, जब शहीद नगर क्षेत्र में अमन नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित के भाई इमरान अली ने 7 अप्रैल को थाना साहिबाबाद में तहरीर देकर बताया कि लुकमान, जुन्नी, अर्शी, नसरू मलिक, कैफ और अनस नामक व्यक्तियों ने उसके भाई अमन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 190, 333, 324(4), 115(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

दरअसल, मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों नसरू मलिक उर्फ नसरुद्दीन (उम्र 48 वर्ष), निवासी गरिमा गार्डन, और कैफ (उम्र 23 वर्ष), निवासी शहीद नगर को कब्रिस्तान रोड, डी ब्लॉक, शहीद नगर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अमन और उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते सभी ने मिलकर अमन पर चाकू से हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल अमन को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव के अनुसार फिलहाल, पुलिस द्वारा शेष आरोपियों की तलाश जारी हैं, और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!