एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी के वाहन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से 18 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। वहीं, बरामद वाहनों में 12 मोटर साइकिलें, 5 स्कूटी और 1 विक्की भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहनों के संबंध में दिल्ली और गाज़ियाबाद में चोरी के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमजद पुत्र चांद बाबू निवासी प्रेमनगर लोनी तथा दूसरे की बिलाल पुत्र रहीसुद्दीन निवासी नसबंदी कॉलोनी डाबर तालाब थाना अंकुर विहार के रूप में हुई हैं। वहीं, उनका एक साथी माजिद पुत्र शौकीन निवासी प्रेमनगर लोनी अभी फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

एसीपी अंकुर विहार कार्यवाहक एवं एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि’ पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथी माजिद के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से मोटर साइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को बेचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था। पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी वाहन बेचने की फिराक में पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद 18 वाहनों में से 5 वाहन थाना अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और गाज़ियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, बरामदगी समेत अन्य आपराधिक मामलों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। इस संबंध में थाना अंकुर विहार पर धारा 317(2)/317(5)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें