![]()
बार-बार फॉल्ट से ठप सप्लाई, शिकायतों के बावजूद नहीं मिला स्थायी समाधान
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र स्थित आर्यनगर और रशीदनगर कॉलोनी में बीते एक सप्ताह से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जानकारी के अनुसार, पुराना बिजली घर, रावली रोड स्थित बिलाल मस्जिद के पीछे टाउन नंबर-05 इलाके में बिजली केवल एक-दो घंटे के लिए ही आ रही है, उसके बाद बार-बार फॉल्ट हो जाता है। क्षेत्रवासियों का आरोप हैं कि कभी एबीसी केबल में खराबी आती हैं तो कभी ट्रांसफार्मर में दिक्कत के चलते सप्लाई ठप हो जाती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया हैं। फॉल्ट ठीक होने के कुछ ही घंटों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली न होने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। पंखे, कूलर और फ्रिज जैसे जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों की स्थिति बेहद खराब हो गई हैं। पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही हैं, क्योंकि इलाके में सरकारी हैंडपंप की सुविधा भी नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि संविदा कर्मचारी फॉल्ट तो ठीक करते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर वही समस्या खड़ी हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को पैसे देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र के लोग जागरूकता की कमी के चलते लंबे समय तक उचित प्लेटफॉर्म पर शिकायत नहीं कर पाए। हालांकि, अब इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराई गई हैं और शासन से हस्तक्षेप की मांग की गई हैं। फैजान पुत्र उमरदीन समेत क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की हैं कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। अब बड़ा सवाल यह हैं कि आखिर कब तक मुरादनगर के इन इलाकों को इस बिजली संकट से निजात मिल पाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








