![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम रितेश त्रिपाठी ने पीक समय के दौरान नया बस अड्डा और पुराना बस अड्डा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दरअसल, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ट्रैफिक का संचालन व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
![]()
अधिकारियों ने विशेष रूप से बस अड्डों के आसपास बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस तरह के निरीक्षणों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








