

गाज़ियाबाद। लोनी क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा हैं। सड़कों, गलियों और यहां तक कि हाईवे पर भी गोवंश और बैल खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। रोड पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी हैं। कई जगहों पर पशुओं के झुंड के कारण यातायात बाधित हो रहा हैं, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशु कभी-कभी बेकाबू होकर लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला भी कर देते हैं, जिससे जान का जोखिम बढ़ जाता हैं। इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के पास दो गौशालाएं हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 300 पशुओं की हैं, जो फिलहाल पूरी तरह भर चुकी हैं। बुधवार को चलाए गए अभियान के तहत 16 आवारा पशुओं को पकड़कर ग्राम पंचायत की गौशाला में भेजा गया। अधिशासी अधिकारी ने यह भी कहा कि कई लोग पशुओं का उपयोग बंद होने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, जो इस समस्या की बड़ी वजह हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि नगर पालिका लगातार पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेज रही हैं, लेकिन गौशालाओं में भोजन और देखभाल के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गौशालाओं में दान और सहयोग करें, ताकि पशुओं की बेहतर देखभाल हो सके। लोनी में आवारा पशुओं की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी हैं। प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए जनसहयोग और सख्त कार्रवाई दोनों की जरूरत हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








