यूपी पुलिस को बड़ा सम्मान: ‘UP Police Fact Check’ और ‘Meta Suicidal Alert’ को ET GovTech Awards 2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस को डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हैं। The Economic Times GovTech Awards 2026 में यूपी पुलिस की दो प्रमुख पहलों—“UP Police Fact Check” और “Meta Suicidal Alert”—को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सरकार, पुलिस और अन्य संस्थाओं द्वारा किए गए डिजिटल इनोवेशन के लिए दिया जाता हैं। इस बार देशभर की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें उत्तर प्रदेश पुलिस को विशेष पहचान मिली।

किन श्रेणियों में मिला सम्मान

• UP Police Fact Check: Digital Policing & Law Enforcement Excellence Award
• Meta Suicidal Alert: Digital Citizen Engagement & Grievance Redressal Award

मुख्यमंत्री और डीजीपी के नेतृत्व का असर

प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार बढ़ावा मिला हैं। वहीं, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापक उपयोग किया जा रहा हैं।

‘UP Police Fact Check’ की खासियत

वर्ष 2017 में शुरू किया गया यह देश का पहला पुलिस-संचालित फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म हैं। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और अफवाहों की सच्चाई सामने लाने के लिए इसे शुरू किया गया था।

• X (Twitter) हैंडल UPPViralCheck के करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स
• फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करोड़ों व्यूज
• 2017 से 2026 तक हजारों भ्रामक पोस्ट का खंडन

पुलिस OSINT, जियो-लोकेशन और मेटाडाटा विश्लेषण के जरिए कंटेंट का सत्यापन करती हैं और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस से समन्वय भी करती हैं।

‘Meta Suicidal Alert’ ने बचाई हजारों जानें

Meta के सहयोग से विकसित यह सिस्टम आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट पर तुरंत अलर्ट भेजता हैं।

• अब तक 2100 से अधिक लोगों की जान बचाई गई।
• पुलिस टीम तुरंत लोकेशन ट्रेस कर पीड़ित तक पहुंचती हैं।
• परिवार से संपर्क कर काउंसलिंग और सहायता उपलब्ध कराई जाती हैं।

बड़े आयोजनों में भी निभाई अहम भूमिका

महाकुंभ 2025 जैसे बड़े आयोजनों के दौरान फैक्ट चेक टीम ने सैकड़ों फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई कर अफवाहों को फैलने से रोका और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचने से बचाया।

अवॉर्ड प्राप्ति

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान जे. रविन्दर गौड़ द्वारा ग्रहण किया गया।

निष्कर्ष:

यूपी पुलिस की ये उपलब्धियां दिखाती हैं कि तकनीक और संवेदनशीलता के साथ पुलिसिंग को नया आयाम दिया जा रहा हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से न सिर्फ अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास भी मजबूत हो रहा हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें