कौशांबी पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 6 आरोपी पकड़े

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कौशांबी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल छह लोगों सोहेल मलिक उर्फ रोमियो, साने इरम उर्फ महक, परवीन, राज वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि और रितिक गंगवार को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें, ज्यादातर थाना कौशांबी क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना कौशांबी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों से जुड़े संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेज रहे हैं। इसके बदले उन्हें पैसे का लालच दिया जा रहा था और वे अन्य युवाओं को भी इस काम के लिए प्रेरित कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने भोवापुर टी-पॉइंट के पास मदर डेयरी के सामने से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात राजकरन नैय्यर ने बताया कि पूछताछ के बाद एक महिला आरोपी को भी आनंद विहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों से जुड़े संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। इसके अलावा विदेशी नंबरों से हुई चैट भी मोबाइल में मिली हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी संवेदनशील स्थानों की जानकारी और वीडियो भेजने के बदले पैसे लेते थे और अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क में जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शासकीय गुप्त अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें