



||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। शासनादेश के तहत माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के क्रम में जनपद गाज़ियाबाद की तीनों तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कुल 165 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
लोनी तहसील
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंघनवाल, एसीपी लोनी, तहसीलदार, पुलिस व नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सदर तहसील
एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में एडीएम सदर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मोदीनगर तहसील
एडीएम एल/ए अवनीश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर, एसडीएम जे, एसीपी मोदीनगर, नायब तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने किया तहसील का निरीक्षण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने लोनी तहसील का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एसडीएम लोनी सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार और विकासात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








