
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। Ghaziabad Police ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की हैं। स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 कारें (स्कॉर्पियो एन और आई-20), एक प्रयुक्त बेजा कार, फर्जी नंबर प्लेटें और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, गिरोह के सदस्य बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, गाज़ियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से महंगी चार पहिया गाड़ियां चोरी कर उन्हें राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सस्ते दामों पर बेच देते थे। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान: हरेंद्र उर्फ हनी गुर्जर (45 वर्ष) निवासी खजूरी खासत दिल्ली, अमित चौधरी निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ (मूल निवासी सोन्द्रकी) के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में बड़े खुलासे
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले करीब 10 वर्षों से सक्रिय था और अब तक 200 से 250 वाहनों की चोरी कई चुका हैं। चोरी की कारों को 3 से 4 लाख रुपये तक में बेचा जाता था। गिरोह के 10 से 12 सदस्य अलग-अलग राज्यों में सक्रिय बताए गए हैं। अमित चौधरी ने वर्ष 2020 से अब तक करीब 40-50 चोरी की गाड़ियों की डिलीवरी विभिन्न राज्यों में करने की बात स्वीकार की हैं। गिरोह पकड़े जाने से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करता था।
पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामदगी: स्कॉर्पियो एन (चोरी की), आई-20 कार (चोरी की), एक लाल रंग की कार (वारदात में प्रयुक्त), 5 फर्जी नंबर प्लेट, महिंद्रा वाहन की चाबी सेट व ईसीएम, रिमोट डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं।
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी हरेंद्र उर्फ हनी गुर्जर के विरुद्ध दिल्ली, गाज़ियाबाद, मेरठ और हापुड़ में वाहन चोरी, लूट, धोखाधड़ी सहित 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना हैं कि गिरोह के शेष सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









