Search
Close this search box.

निवाड़ी पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक घायल समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना निवाड़ी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। ग्राम खिन्दौड़ा से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं, जबकि कॉम्बिंग के दौरान उसके चार अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से चोरी का माल, अवैध असलहे, कारतूस, चाकू और मोटर साइकिल बरामद की हैं।

मुठभेड़ का विवरण

दरअसल, एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना की जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर 2025 को थाना निवाड़ी पुलिस टीम द्वारा खिन्दौड़ा पुल पर चेकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिन्दौड़ा से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपी बम्बा पुल से धौलड़ी रोड स्थित एक बाग में छिपे हुए हैं और उनके पास असलहे भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों में अपना नाम पप्पू पुत्र विष्णु रावत निवासी ग्राम बिशनपुर थाना पटा मुंडई जिला कटक, उड़ीसा (हाल निवासी ग्राम सिहानी थाना नंदग्राम, गाज़ियाबाद) – घायल अवस्था में, दूसरे ने आशु पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी सिवालखास थाना जानी, जिला मेरठ, तीसरे ने हसीन पुत्र असलम निवासी दौराला थाना दौराला, जिला मेरठ, चौथे ने बलराज पुत्र मदनपाल जाट निवासी ग्राम सिहानी थाना नंदग्राम, जिला गाज़ियाबाद और पांचवें ने जसवीर पुत्र अजब सिंह जाट निवासी ग्राम याकूबपुर थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर बताया हैं।

बरामदगी का विवरण

वहीं पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 कॉपर की तार (वजन लगभग 09 किलो), 1 बंडल विद्युत लाइन का एल्युमिनियम तार, चोरी के उपकरण, 1 मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस, 2 तमंचे, 3 कारतूस- खोखा और 3 अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।

आपराधिक इतिहास

दरअसल, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पप्पू पर थाना इंदिरापुरम में लूट का एक मामला दर्ज हैं, तो वहीं आशु पर जनपद मुजफ्फरनगर व शामली में चोरी, विद्युत अधिनियम व आयुध अधिनियम के 3 मामले दर्ज हैं, एवं अभियुक्त हसीन पर जनपद मुजफ्फरनगर में समान अपराधों के 3 मामले दर्ज हैं, तो वहीं अभियुक्त बलराज पर जनपद मेरठ व हापुड़ में चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास आदि के 7 मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही अभियुक्त जसवीर पर थाना मुरादनगर में चोरी व आयुध अधिनियम के 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ग्राम खिन्दौड़ा से बिजली ट्रांसफार्मर काटकर तांबे की तार चोरी की थी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही हैं तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!