

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के दृष्टिगत गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिण्डन जोन द्वारा आनंद विहार बॉर्डर, कौशाम्बी बस स्टैंड, ईडीएम मॉल तथा तुलसी निकेतन बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान अधीनस्थ पुलिस बल को सतर्कता बरतने एवं सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।
सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर ने पुलिस बल के साथ आरडीसी गौर मॉल, नया गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन, गुलधर मेट्रो स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग की।
सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी ने थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं सोसायटियों में चेकिंग अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम ने क्षेत्र के प्रमुख बाज़ारों, सोसाइटी और होटलों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की सघन जांच कराई।
सहायक पुलिस आयुक्त लोनी ने रेलवे स्टेशन, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार ने थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की।
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली ने रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला व ऑटो स्टैंड पार्किंग पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग की।
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन ने जौहरी एनक्लेव, शिव विहार मेट्रो स्टेशन, थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पुलिस उपायुक्त नगर जोन ने गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वयं मौके पर पहुंचकर चेकिंग अभियान की निगरानी की।
पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने ट्रांस हिण्डन जोन के दिल्ली बॉर्डर क्षेत्रों में स्वयं पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया और अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत ओपलेन्ट मॉल एवं डी-मॉर्ट नेहरू नगर में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग की गई। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









