Search
Close this search box.

वादी संवाद दिवस: गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नई पहल — जनता से संवाद और न्याय में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविन्द्र गोड के निर्देशन में हाल ही में “वादी संवाद दिवस” नामक नई पहल की शुरुआत की गई हैं। इस पहल का उद्देश्य जनता को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय उपलब्ध कराना तथा वादियों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करना हैं। वादी संवाद दिवस को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर आयोजित किया जाता हैं। इस नीति के तहत वादियों को थानों पर आमंत्रित कर संबंधित विवेचकों के साथ बैठकर उनके मामलों की वर्तमान स्थिति, प्रगति और विवेचना से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाती हैं। वादियों के हर प्रश्न का तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर देकर उन्हें आश्वस्त किया जाता हैं कि न्याय प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष है।

29 अक्टूबर 2025 को वादी संवाद दिवस का आयोजन

दरअसल, (बुधवार) को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन अब लगातार जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल बनता जा रहा हैं।

बता दें कि जोनवार उपस्थिति विवरण इस प्रकार रहा: तीनों जनों में जोनसंवाद हेतु उपस्थित वादियों की संख्या 252 रही, जिसमें, नगर जोन, ट्रांस हिण्डन जोन और ग्रामीण शामिल हैं।

जनसरोकार से जुड़ी पुलिसिंग का उदाहरण

पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल गाज़ियाबाद पुलिस की जनकेन्द्रित और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं। वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य हैं कि हर वादी को अपने प्रकरण की सही और समयबद्ध जानकारी मिले तथा न्यायिक प्रक्रिया पर उसका विश्वास और संतोष बना रहे। यह नई व्यवस्था पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग, संवाद और भरोसे को मजबूत कर रही हैं। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने स्पष्ट किया हैं कि भविष्य में भी इस तरह के नवाचार और जनहित आधारित कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!