![]()
![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम एवं थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य युवाओं को कानून की समझ बढ़ाना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति उन्हें जागरूक करना रहा। पुलिस टीम ने बताया कि ये नए कानून नागरिकों की सुरक्षा, न्याय की गति और पारदर्शिता को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वहीं, कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर पुलिस अधिकारियों ने सरल शब्दों में दिया।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









