
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद | पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को शनिवार रात गिरफ्तार किया हैं। इनमें से एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, मौके से एक जीवित गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस, रस्सी, दाव, छुरी और लकड़ी का गुटका बरामद हुआ हैं।
मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम
थाना मुरादनगर पुलिस टीम गंगनहर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक गोवंश को गोकशी के लिए रेगुलेटर से शहजादपुर रोड स्थित गन्ने के खेत में ले गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड फायर किए, जिसमें एक आरोपी हनीफ पुत्र सफाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और कांबिंग के दौरान दो अन्य साथियों हबीब और इकरार को भी दबोच लिया।
अभियुक्तों के खुलासे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने करीब 10–11 दिन पहले जलालाबाद गांव के गन्ने के खेत में 8 लावारिस गोवंशों की गोकशी की थी और मांस को रिज़वान व मेहरआलम के जरिए दिल्ली के मुन्ना ढकिया के पास बेच दिया था। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लगातार लावारिस गोवंशों को पकड़कर गोकशी करते हैं और मांस की तस्करी दिल्ली तक करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
पुलिस को पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान हनीफ पुत्र सफाकत (घायल) निवासी कलछीना थाना भोजपुर, दूसरे की हबीब पुत्र सफाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर, और तीसरे की इकरार पुत्र मोमिन निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली, मेरठ के रूप में हुई हैं।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
दरअसल, गिरफ्तार अभियुक्तों पर भोजपुर, दादरी, मेरठ व गौतमबुद्धनगर थानों में कई गोकशी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें, हनीफ पर अब तक 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, गौवध अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। वहीं, हबीब पर गैंगस्टर एक्ट व गौवध अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं तथा इकरार पर मेरठ और गौतमबुद्धनगर में गौवध, 307 भादवि व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की टीम
मुठभेड़ और गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा की गई। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









