
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। नगर पालिका परिषद मुरादनगर के पूर्व वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ समाजसेवी भूरे चौधरी एवं उनके छोटे भाई फिरोज़ चौधरी के बीच रास्ते को लेकर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में हैं। भूरे चौधरी ने अपने छोटे भाई फिरोज़ चौधरी पर आरोप लगाया था कि वह दबंगई के बल पर पुराने रास्ते को बंद कर रहा हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने कई संबंधित अधिकारियों से की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध रूप से डाले गए गोबर और मिट्टी को हटवाया था। वहीं, फिरोज़ चौधरी ने भी अपने बड़े भाई भूरे चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा था कि उन्होंने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से मिलकर रास्ता खुलवाने की साज़िश रची हैं। इस संबंध में फिरोज़ चौधरी ने भी अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। दरअसल, दोनों भाइयों के बीच आपसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए, जिन्हें प्रशासन ने निराधार बताया हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले से परेशान होकर अधिकारियों ने शुक्रवार को एक टीम गठित की, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं कि अब निर्णय कागजातों के आधार पर ही लिया जाएगा, और जो पक्ष दबंगई दिखाएगा, उसके खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों का कहना हैं कि वे अब इस प्रकरण की गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही इसका निष्पक्ष समाधान निकलेगा। मीडिया में दोनों भाइयों ने पहले ही अपना-अपना पक्ष रख दिया था और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन, अब जब नगर पालिका परिषद और तहसील की टीम ने मौके पर नपाई-तुलाई शुरू कर दी हैं, तो उम्मीद हैं कि विवाद का सही निर्णय जल्द सामने आएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों ने चेतावनी दी हैं कि आगे से किसी भी अधिकारी पर निराधार आरोप लगाए गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









