Search
Close this search box.

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद का बड़ा अभियान : 6365 अपराधियों का सत्यापन, 202 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। दरअसल, इस अभियान के दौरान पुलिस ने बीते 10 वर्षों में सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त 6365 अपराधियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही 180 वारंटी और 22 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए। यह अभियान पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना था।

जोनवार कार्रवाई : 1- ग्रामीण जोन – 3551 सत्यापन, 94 वारंटी गिरफ्तार, 17 वांछित गिरफ्तार। 2- नगर जोन – 1300 सत्यापन, 41 वारंटी गिरफ्तार, 1 वांछित गिरफ्तार। 3- ट्रांस हिंडन जोन – 1514 सत्यापन, 45 वारंटी गिरफ्तार, 4 वांछित गिरफ्तार, कुल योग – 6365 सत्यापन, 180 वारंटी गिरफ्तार, 22 वांछित गिरफ्तार हैं। गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!