Search
Close this search box.

थाना मसूरी पुलिस ने सिपाही हत्या मामले में 23 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नाहल में 26 मई 2025 को हुई पुलिस सिपाही की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। इससे पूर्व थाना मसूरी पर हत्या की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर 23 अभियुक्तों और एक बाल अपचारी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। वहीं, रविवार को इन सभी 23 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या- 274/25 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

आरोपियों की सूची

आपको बता दें कि डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, इन 23 अभियुक्तों कादिर पुत्र खुर्शीद उर्फ खुर्शीद (उम्र 24 वर्ष), अब्दुल सलाम पुत्र अबरार (उम्र 25 वर्ष), अब्दुल खालिक पुत्र महमूद (उम्र 20 वर्ष), मुरसलीम पुत्र हसरत (उम्र 24 वर्ष), मुसाहिद पुत्र मेहराज (उम्र 21 वर्ष), नन्नू पुत्र इलियास (उम्र 40 वर्ष), दानिश पुत्र शमशाद (उम्र 21 वर्ष), इमरान पुत्र शमशाद (उम्र 30 वर्ष), महताब पुत्र शमशाद (उम्र 21 वर्ष), अब्दुल रहमान पुत्र मुजम्मिल (उम्र 30 वर्ष), हसीन पुत्र युनुस (उम्र 32 वर्ष), जावेद पुत्र शमशाद (उम्र 25 वर्ष) मुरसलीन पुत्र चाँद (उम्र 27 वर्ष), इनाम पुत्र शमशाद (उम्र 28 वर्ष), महताब पुत्र वहाब (उम्र 35 वर्ष) जावेद पुत्र अब्बास (उम्र 25 वर्ष), आबिद उर्फ बिलोरी पुत्र यामीन (उम्र 35 वर्ष), आमिर उर्फ मीर हसन पुत्र अहमद हसन (उम्र 40 वर्ष), महराज पुत्र जमशेद (उम्र 28 वर्ष), खुशैंद पुत्र इंसाल्लाह (उम्र 55 वर्ष), राहत पुत्र अबरार (उम्र 40 वर्ष), साजिद पुत्र शाहिद (उम्र 30 वर्ष) और कमरेआलम पुत्र बिलाल (उम्र 20 वर्ष) कुछ इस प्रकार हैं, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस का कहना हैं कि इस हत्या कांड से जुड़े अभियुक्त संगठित गिरोह के सदस्य हैं और समाज में दहशत फैलाने की गतिविधियों में लिप्त थे। इसलिए सभी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!