||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस टीम ने तेज़ कार्रवाई करते हुए नेशनल एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार से कुचलकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, शनिवार शाम समय करीब 6:15 बजे के लगभग ट्रैफिक पुलिस के जवान कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार IPEM कॉलेज कट, थाना विजयनगर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार (नंबर-UP14GS9138) ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की। कांस्टेबल प्रदीप कुमार बच गए, लेकिन कांस्टेबल विपिन कुमार को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी
एसीपी के मुताबिक, मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात मुखबिर की सूचना व सर्विलांस की मदद से घटना में प्रयुक्त कार समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनीत पुत्र इन्द्रपाल, निवासी मन्नूगढ़ी, सदरपुर थाना मधुबन बापूधाम, गाज़ियाबाद (उम्र 31 वर्ष) और दूसरे की सुमित पुत्र ऋषिपाल, निवासी मन्नूगढ़ी, सदरपुर थाना मधुबन बापूधाम, गाज़ियाबाद (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर प्रयुक्त अर्टिगा कार (UP14GS9138) भी बरामद कर ली हैं।
आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उसी दिन दिल्ली पुलिस से गाड़ी चलाने को लेकर उनका विवाद हुआ था। इस कारण वे गुस्से में थे और गाज़ियाबाद पहुंचने पर IPEM कॉलेज कट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देखकर जानबूझकर कार चढ़ा दी। इसके अलावा आरोपी विनीत पर पहले से थाना मधुबन बापूधाम में 3 मुकदमे दर्ज हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









