![]()
![]()
![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। ग्रामीण जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर/सर्विलांस टीम और सभी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।
कैसे हुई कार्रवाई
DCP ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी, लूट, स्नैचिंग और गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और बरामदगी की। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के कुल 250 मोबाइल रिकवर किए।
थानावार बरामदगी का विवरण
आपको बता दें कि यह सभी मोबाइल फोन ग्रामीण जोन के सभी 11 थानाक्षेत्रों से बरामद किए गए हैं, जिनमें, थाना लोनी से – 16, थाना ट्रोनिका सिटी से – 08, थाना अंकुर विहार से – 30, थाना लोनी बॉर्डर से – 15, थाना मसूरी से – 71, थाना मुरादनगर से – 30, थाना मोदीनगर से – 12, थाना निवाड़ी से – 04, थाना भोजपुर से – 02, थाना वेव सिटी से – 12 और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक से – 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, कुलमिलाकर – 250 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस का बयान
DCP व अन्य पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि मोबाइल बरामदगी के लिए साइबर/सर्विलांस टीम ने निरंतर प्रयास किया और तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया। सभी मोबाइल स्वामियों की पहचान की गई और उन्हें उनके फोन वापस सौंपे गए। बता दें कि इस कार्रवाई से गाज़ियाबाद पुलिस ने यह साबित किया हैं कि चोरी और स्नैचिंग के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही संभव हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









