गाज़ियाबाद: हत्या के फरार आरोपी कोतवाली नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के अभियोग में फरार चल रहे वांछित आरोपी उमेश उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने उसे 22 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड गाज़ियाबाद से आवश्यक बल प्रयोग कर दबोचा।

पूछताछ में कबूला जुर्म

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उमेश उर्फ अर्जुन पुत्र विन्द्यादीन (निवासी ग्राम सम्भावा पुरे इन्दई, थाना गौरीगंज, जिला अमेठी/थाना कोतवाली नगर, गाज़ियाबाद ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 10 अगस्त 2025 को शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर उसने अपने रिश्तेदार राकेश की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को छिपाने के लिए उसने शव को पहले घर में छिपाया और बाद में रात के समय नाले में फेंक दिया। हत्या के बाद वह फरार होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, फरीदाबाद और मथुरा में छिपता रहा। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट, रक्त से सना कंबल और तौलिये का टुकड़ा बरामद किया हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 350/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस थाना कोतवाली नगर गाज़ियाबाद में दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें